magbo system

Editor

भाजपा नेता और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हौसिला पांडेय के साथ साइबर ठगी

वाराणसी के भाजपा नेता और किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हौसिला पांडेय के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से उनका खाता नंबर हासिल कर उनके खाते से रात 10 बजे से 11 बजे के बीच दो बार में 2 लाख 17 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इस ठगी की जानकारी सुबह मोबाइल पर मैसेज देखने के बाद हुई। हौसिला पांडेय ने तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई और फूलपुर पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। घटना की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। साइबर सेल इस मामले की तहकीकात में जुटी है ताकि दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment