magbo system

Editor

योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्तिथ आवास पर शिष्टाचार भेंट की

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्तिथ आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष यादव समाज के सरकार से संबंधित विभिन्न मुद्दों को रखा।जिसमे महासभा द्वारा भारत सरकार से की जा रही अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर मुख्यमंत्री जी के समर्थन की मांग प्रमुख रूप से थी।जिस पर मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अहीर रेजिमेंट के गठन के समर्थन में भारत सरकार को एक पत्र लिखेंगे कि यादव समाज के सैनिकों द्वारा देश की रक्षा में दिए गए बलिदान को देखते हुए अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए। ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने दी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment