RS Shivmurti

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर ने सामाजिक समरसता एवं आर्थिक समानता की नीव रखी- विद्यासागर सोनकर पूर्व प्रदेश महामंत्री

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

क्षेत्रिय कार्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर रामजी सम्मान गोष्ठी का आयोजन

RS Shivmurti

रोहनिया। केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्र कार्यालय पर शुक्रवार को दोपहर में एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि शंकर गिरी प्रदेश मंत्री तथा एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ,एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ,सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने गोष्ठी में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर ने भारत के संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उनके विचारों के बारे में चर्चा किया। इसके अलावा सभी अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन दिनेश मौर्य तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने की।
गोष्ठी में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, राजेश राजभर, हर्षवर्धन सिंह, जयप्रकाश दुबे, संजय सोनकर, अमन सोनकर, संजय राजभर, फौजदार शर्मा, सुधीर वर्मा उर्फ राजू ,अजय विश्वकर्मा, विजय राज यादव, मीना चौबे, केशव यादव, विनीता सिंह, युसूफ खान, विकास दुबे,आलोक पांडेय,मनीष गौड़ कालरा इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  38वीं राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल टीम के हेड ऑफ़ डेलीगेशन के रूप में अमित पाण्डेय की नियुक्ति
Jamuna college
Aditya