
चकबंदी अधिकारियो ने सुनी समस्याये
रोहनिया आराजी लाइन विकास खंड के दरेखू गांव मे प्राचीन शिवधाम मंदिर पर बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी पवन कुमार सिंधु ने किसानो से बातचीत कर उनकी समस्याओ को सुना। और किसानो को आश्वस्त किया कि पूरी पारदर्शिता के साथ चकबंदी की प्रक्रिया को किया जायेगा अगर किसी किसान को किसी तरह की समस्या होती है तो वह अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुये उसका निस्तारण कराया जायेगा ।चक सृजन चकबंदी समिति और ग्रामीणो के सहयोग से किया जायेगा। इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी अजय कुमार तिवारी, नवनीत मिश्र, राजेश कुमार सहायक चकबंदी सरांश सिंह सहित किसान मौजूद थे।
