

सारनाथ,वाराणसी के थाना अंतर्गत सिंहपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ को दिनदहाड़े कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सारनाथ के सिंहपुर गांव के अरिहंत नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े गोलियां तबातोड, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मौके पर सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह आज सुबह महेंद्र गौतम (53) अपने मकान बुद्धा सिटी से अपने कार्य क्षेत्र अरिहंत नगर कालोनी की ओर जा रहे थे।। इसी दौरान अरिहंतनगर कॉलोनी में नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर महेंद्र गौतम को गोली मार दी। उसके कनपटी पर पिस्टल सटाकर बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाई। पहली गोली लगते ही सड़क पर गिर गए महेंद्र इस दौरान एक गोली महेंद्र के कनपटी पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसके बाद बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई। दूसरी गोली महेंद्र के गर्दन पर लगी तो तीसरी गोली बाइक पर लगी। जांच में जुटी पुलिस गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश कॉलोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड की तरफ भाग गए। इसके बाद कॉलोनी के रहने वाले सुनील यादव ने घायल महेंद्र को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना के बाद डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वर्तमान में मिली जानकारी अनुसार घायल महेंद्र गौतम की अस्पताल में मृत्यु हो गई है।
घटना के संबंध में एसीपी सारनाथ सर्किल विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि किस कारण से यह हत्या हुई है। परिवार वालों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे आदि को भी खंगाला जा रहा है, मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है सभी सूक्ष्म बिंदुओं पर जांच चल रही है।

