magbo system

Sanchita

कोडीन कनेक्शन का भंडाफोड़: 40 फर्में जांच में, 12 पर ताज़ा मुकदमा

कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 12 नए दवा फर्म संचालकों पर मुकदमा, कुल 40 फर्में जांच के दायरे में

VK Finance

वाराणसी। कफ सिरप के अवैध कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार को कोतवाली थाने में 12 नए दवा फर्म संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी पर कफ सिरप, विशेषकर कोडीन युक्त सिरप, की अवैध खरीद–फरोख्त का गंभीर आरोप है।

इससे पहले 28 दवा फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके थे। ताजा केसों के साथ अब कुल 40 संचालक जांच के दायरे में आ चुके हैं। विभाग की ओर से पिछले दिनों विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई थी, जिसमें दस्तावेजों की जांच के दौरान इन फर्मों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि जिन भी फर्मों द्वारा अवैध रूप से कफ सिरप का व्यापार किया जा रहा है, उन सभी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम कई अन्य फर्मों की भी जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और नाम सामने आ सकते हैं।

जिन 12 दवा फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज हुआ–

अमित जाइसवाल – श्री हरि फार्मा एंड सर्जिकल एजेंसी

विशाल कुमार सोनकर – विशेश्वर मेडिकल एजेंसी

सचिन पांडेय – सौम्य मेडिकल एजेंसी

घनश्याम यादव – श्री राम फार्मा

अभिनव यादव – खाटू फार्मा

बबल आर्या – काल भैरव ट्रेडर्स

सचिन यादव – विंध्यवासिनी ट्रेडर्स

राहुल कुमार जायसवाल – श्याम फार्मा

सौरभ चतुर्वेदी – वाईएसएम फार्मा

प्रशांत उपाध्याय – राधिका इंटरप्रसेस

पूजा तिवारी – पूमा फार्मा

आकाश पाठक – मेड्रिमेडी लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड

प्रशासन का कहना है कि नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment