magbo system

Editor

सीएम योगी आज बनारस आएंगे

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर सोमवार को आ रहे हैं। वे शाम 4 बजे गोरखपुर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद शाम 5 बजे कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं पर समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने जाएंगे।
मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर भी जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद सर्किट हाउस में रात्रिविश्राम कर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे लखनऊ रवाना होंगे।

VK Finance

खबर को शेयर करे

Leave a Comment