magbo system

Editor

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा – वो सच्चे अर्थों में देश रत्न थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।
सीएम ने उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment