magbo system

Editor

लोहता थाने में चला सफाई अभियान,थाना प्रभारी ने लगाई झाड़ू

वाराणसी।लोहता पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर आज रविवार को पुलिस कर्मियों ने लोहता थाना परिसर की साफ-सफाई किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपने हाथो में झाड़ू लेकर कार्यालय परिसर में सफाई करते हुए फूलों की डालियों की कटाई-छंटाई कराई।परिसर में जब्त की गई दो पहिया वाहनों को एक जगह रखवाया और वहां भी सफाई कराया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज अनुज शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी इस सफाई अभियान में साथ दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि हमें सिर्फ साफ-सुथरे कपड़े ही नहीं पहनना चाहिए, बल्कि अपने आसपास के स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए, न सिर्फ घर, कार्यस्थल अपितु हर जगह का वातावरण स्वच्छ हो, इस पर पहल करनी चाहिए। इसी क्रम में अकेलवा चौकी, कोटवा चौकी में भी पुलिस कर्मियों ने साफ सफाई कराया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment