magbo system

Editor

सेवापुरी गांधी आश्रम के सामने ट्रेन के चपेट में आने से सफाई कर्मी की हुई मौत

सेवापुरी विकास खंड के ग्राम सभा बनौली गांव में बतौर सफाई कर्मी के पद पर था तैनात

VK Finance

वाराणासी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के सेवापुरी गांधी आश्रम के सामने मंगलवार को लगभग चार बजे 46 वर्षिय सजंय कुमार पुत्र जगरनाथ राम निवासी ग्राम उपरवार की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना सेवापुरी स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना स्थानीय कपसेठी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर शव का शिनाख्त कराई जहाँ शव का शिनाख्त सजंय कुमार पुत्र जगरनाथ निवासी कपसेठी थाना क्षेत्र के उपरवार गांव के रूप में हुई।वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

बताते हैं मृतक सजंय कुमार विकास खंड सेवापुरी क्षेत्र के ग्राम सभा बनौली गांव में बतौर सफाई कर्मी के पद पर तैनात था।मृतक अपने के पिता के इकलौते पुत्र थे।मृतक को दो पुत्र और दो पुत्रियां थी। वही मृतक की पत्नी अनिता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
वही मृतक के पिता जगरनाथ राम ने बताया कि मेरा बेटा सजंय घर से दवा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी जा रहे थे।जहां ट्रेन के चपेट में आ गए।जिससे उनकी मौत हो गई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment