magbo system

Sanjay Singhy

चोलापुर थाना प्रभारी रहे योगेंद्र प्रसाद लाइन हाजिर

VK Finance

दिनांक 13.12.2025 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर तैनात किया गया है।

  1. उपनिरीक्षक श्री बृजेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष जैतपुरा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किए गए हैं। यह स्थानांतरण गैर जनपद हेतु कार्यमुक्त की श्रेणी में है।
  2. उपनिरीक्षक श्री शिवानन्द, थानाध्यक्ष सारनाथ से पुलिस लाइन स्थानांतरित किए गए हैं। यह भी गैर जनपद हेतु कार्यमुक्त के अंतर्गत है।
  3. उपनिरीक्षक श्री पंकज कुमार त्रिपाठी, पुलिस लाइन से (सम्बद्ध मीडिया सेल) थानाध्यक्ष सारनाथ के पद पर तैनात किए गए हैं।
  4. उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष दशाश्वमेध बनाए गए हैं।
  5. उपनिरीक्षक श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष दशाश्वमेध से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष जैतपुरा के पद पर तैनात किए गए हैं।
  6. उपनिरीक्षक श्री दीपक कुमार, थाना प्रभारी पर्यटक थाना से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष चोलापुर बनाए गए हैं।
  7. निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक चोलापुर से स्थानांतरित होकर पुलिस लाइन भेजे गए हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment