मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंदौली दौरा: विकास को मिली नई गति, प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

खबर को शेयर करे

चंदौली, 17 जुलाई 2025 –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चंदौली जनपद का दौरा किया, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“सरकार हर जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और चंदौली को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जनहित में सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे।”

इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की और स्थानीय मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जिले की प्रमुख समस्याओं और जरूरी विकास कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहे कई दिग्गज

मुख्यमंत्री के स्वागत में चंदौली के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायकगण और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, अवधेश सिंह, अरुण जायसवाल, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, तथा पूर्व भाजपा प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस यात्रा से न सिर्फ प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिले के विकास को लेकर आमजन में आशा की नई किरण जागी है।

इसे भी पढ़े -  परसडिहा, जलालपुर थाना कन्दवा सैयदराजा में 22 वर्षीय बिन्द समाज के युवक बिनोद बिन्द की निर्मम हत्या पर जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जताई शोक संवेदना, की गई कार्रवाई व मुआवजे की मांग

ब्यूरोचीफ गणपत राय

Shiv murti