चंदौली:मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना कर रहे कलेक्ट्रेट के अधिकारी

खबर को शेयर करे

गणपत राय. (ब्यूरो चीफ)

चंदौली जनपद के कलेक्ट्रेट में अधिकारियों का मनमानीपूर्ण व्यवहार जारी है। जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी नियमित समय पर कार्यालय में नहीं आते। पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकारियों की समय पर उपस्थिति की जांच की जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याओं का समाधान करें, परन्तु अधिकारी अक्सर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग का बहाना बनाकर गायब रहते हैं।

इसका परिणाम यह है कि पीड़ित अपने मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में, कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ितों ने 11:30 बजे तक जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी दोनों की अनुपस्थिति की शिकायत की। पीड़ितों का कहना है कि यह एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि नियमित रूप से ऐसा होता है। अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे जनता को न्याय नहीं मिल पाता और वे निराश होकर वापस लौट जाते हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही से जनता परेशान है।

इसे भी पढ़े -  पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा सर्किल राजातालाब अंतर्गत सभी थानों का अपराध समीक्षा गोष्ठी
Shiv murti
Shiv murti