magbo system

Editor

ग्राम प्रधानों संग बैठक में समस्याओं का अंबार, सीडीओ ने लिया संज्ञान

ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों ने रखी कई शिकायतें,सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

VK Finance

वाराणासी जिले के अराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने आराजीलाइन ब्लॉक के ग्राम प्रधानों संग बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ग्राम प्रधानों ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं और कई विभागीय लापरवाहियों की ओर ध्यान दिलाया।

प्रधानों ने शिकायत की कि क्षेत्र के अधिकांश लेखपाल फोन नहीं उठाते और समय पर गांवों में नहीं पहुँचते, जिससे सरकारी कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे मजदूरों में आक्रोश है। कई प्रधानों ने बताया कि गांव के स्कूलों में अध्यापक समय से नहीं आते, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

जल जीवन मिशन के तहत नाली और खंडजा खोदकर अधूरे छोड़ दिए गए हैं। प्रधानों ने कहा कि अधूरे कार्य से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह खुदाई के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या भी बढ़ गई है।
वही ग्राम प्रधान रानीबाजार अनिल मोदनवाल ने बताया कि सीडीओ के मीटिंग मे हम लोग आये थे गाँव के समस्याओं जैसे मनरेगा का पेमेंट,सड़क का जलविभाग द्वारा खोदना आदि अवगत कराया गया है।

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लेखपालों को चेतावनी दी कि वे समय पर गांवों में उपस्थित रहें और जनता से संवाद बनाए रखें। मनरेगा भुगतान की समस्या पर उन्होंने बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान निकालने का आदेश दिया।

सीडीओ ने कहा कि गांव के विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की जाएगी। वहीं जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे विकास कार्यों की निगरानी खुद करें और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे उन्हें उपलब्ध कराएँ। बैठक में बीडीओ अराजी लाइन समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment