
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 93.60 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार रिजल्ट में slight गिरावट देखी गई है, लेकिन फिर भी छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।
रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75% जबकि लड़कों का 92.71% रहा। इससे स्पष्ट होता है कि छात्राएं शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।। इस बार भी त्रिवेंद्रम क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया।
सीबीएसई ने परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। बोर्ड ने छात्रों को डिजी लॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है।