magbo system

Editor

कैटरिंग संचालक को मिली जान से मारने की धमकी

वाराणसी। बनारस स्टेशन के ठेकेदार वीरेन्द्र यादव के मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से मैसेज द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है।
पीड़ित वीरेंद्र यादव निवासी रानीपुर थाना भेलूपुर ने बताया कि वह 19 दिसम्बर को बनारस स्टेशन से शिवगंगा से परिवार के साथ आवश्यक कार्य हेतु दिल्ली जा रहे थे अभी बनारस स्टेशन से ट्रेन चली ही थी तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया कि तुझे गोली लगेगा बच सकेगा तो बच पीड़ित वीरेंद्र के अनुसार वह 23 को वापस वाराणसी आये तो उन्होंने बनारस स्टेशन के जीआरपी चौकी से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही न होने से उन्होंने जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक को 26 दिसंबर की शाम तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment