ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन से दो नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित बरामद
मिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया गया। यह अभियान रेलवे परिसरों और ट्रेनों में मिले असुरक्षित, संकटग्रस्त या बिछड़े बच्चों को सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा ...