ईडी ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के खिलाफ कसा शिकंजा; ठाणे में फ्लैट कब्जे में लिया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक फ्लैट को अपने कब्जे में लिया है। यह फ्लैट भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के कथित सहयोगी के नाम पर था और इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। ...







