Articles for category: Latest News

magbo system

Editor

स्कूटी डिवाइडर से टकराई,2 घायल

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में आई पी मॉल के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो युवक तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते समय डिवाइडर से टकरा गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। उनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस ...

Editor

चंदौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बीती रात कन्दवा, धीना और कोतवाली सकलडीहा थानों का औचक निरीक्षण किया

चंदौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बीती रात कन्दवा, धीना और कोतवाली सकलडीहा थानों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं, अधिकारियों की कार्यशैली और आम जनता के प्रति उनकी व्यवहारिकता का मूल्यांकन करना था। एसपी ने थानों में मौजूद स्टाफ से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। ...

Editor

मुख्यमंत्री आज लेखपालों को नियुक्ति पत्र देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को 7720 नव-चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इन लेखपालों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ...

Editor

बस व ट्रक में टक्कर,30 लोग घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास एक भयानक हादसा हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस, आगे चल रहे दूध के टैंकर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग ...

Editor

पुलिस गश्त को धता बता चोरों ने 2 घरों से की चोरी

न्यूज़ डेस्क-सोनाली पटवा ।सकलडीहा के फुल्ली गांव में पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए चोरों ने सोमवार रात दो घरों में चोरी की। सत्यनारायण प्रजापति के घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली, जबकि परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने फूलचंद ...

Editor

पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, हर साल लगाएंगे पंचवटी के 51 पौधे

चंदौली( सोनाली पटवा )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत मनोज सिंह हर साल पंचवटी के 51 पौधे लगाएंगे। मंगलवार को उन्होंने धानापुर ब्लॉक के सिसौड़ा गांव में पूरे विधि-विधान के साथ पौधरोपण किया। इस ...

Editor

सराफा की दुकान में उचक्कागिरी, गहने देखने आई महिला ने चुराई बाली, सीसीटीवी में कैद

वाराणसी: जिले में भाजपा नेता किशोरी सेठ की सराफा की दुकान में गहने देखने आई एक महिला ने चांदी की बाली चुरा ली। यह घटना वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ में स्थित दुकान की है। सोमवार की शाम, जब दुकान पर नेता का पुत्र अमन सेठ बैठा था, तब एक महिला गहने देखने ...

Editor

वाराणसी: सिगरा में फिर धंसी सड़क, रोपवे पिलर के पास बना गड्ढा

वाराणसी ( सोनाली पटवा ). सिगरा चौराहे से सिद्धगिरिबाग जाने वाले मार्ग पर रोपवे पिलर के पास सड़क धंस गई है, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया है। इस कारण आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं और हादसे की आशंका भी बनी हुई है। रथयात्रा मेले के चलते इस समय रथयात्रा और सिगरा का रास्ता बंद ...

Editor

कोटवां में एसीपी ने ताजिदारों संग की बैठक

लोहता। मोहर्रम के त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने कोटवां चौकी पर ताजिदारों के साथ एक बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। एसीपी संजीव शर्मा ने ताजिदारों और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मोहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द और मेलजोल के साथ मनाएं। बैठक के ...

Editor

काशी विश्वनाथ मंदिर: सुरक्षा में सेंध, पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क-सोनाली पटवा. काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की एक बड़ी चूक सामने आई है। एक पुलिसकर्मी सोमवार की सुबह महिला श्रद्धालु को दर्शन कराने के बहाने मोबाइल फोन लेकर गर्भगृह में पहुंच गया। वहां उसने बाबा विश्वनाथ के जलधारी को लांघकर फोटो और वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस ...