यातायात माह के पहले दिन आठ वर्षीय दृष्टि ने लोगों को किया जागरूक
वाराणसी/ प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के राजातालाब में यातायात माह के पहले दिन अनोखी पहल देखने को मिली। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा गाँव निवासी अश्वनी मिश्रा की आठ वर्षीय बेटी दृष्टि मिश्रा ने शुक्रवार को हेलमेट पहनकर और बैनर लेकर राहगीरों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दृष्टि, जो वाराणसी पब्लिक स्कूल ...