पिपरी गांव में भक्ति संगीत का अद्भुत संगम: गायकों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
नरवन के पिपरी गांव में राजगुरु मठ पीठाधीश्वर काशी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानन्द सरस्वती महाराज के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ और श्रीराम कथा के आठवें दिन भक्ति संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भोजपुरी भक्ति संगीत के मशहूर गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर ...





