काशी में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सोमवार से शक्ति की आराधना की शुरुआत हुई। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन का विधान है। काशी में इनका मंदिर अलईपुरा में स्थित है, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां शैलपुत्री महान उत्साह वाली देवी हैं ...