magbo system

Editor

रिटायर्ड दारोगा के घर चोरी, नकदी-सोने की चेन गायब

सीसीटीवी में संदिग्ध दिखा पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप

VK Finance

वाराणसी -सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित जनक नगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड दारोगा के घर चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर से 32 हजार रुपये नकद और लगभग 15 ग्राम सोने की चेन चुरा ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस विभाग से रिटायर्ड दारोगा अनिल कुमार राय के पुत्र बृजेश कुमार राय ने सारनाथ पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14/15 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुसा। चोर ने पहले प्रथम तल पर उनके चाचा के कमरे से 14 हजार रुपये नकद और 15 ग्राम वजन की सोने की चेन चुराई। इसके बाद भूतल पर बने बृजेश के कमरे में घुसकर उनके पर्स से 18 हजार रुपये नकद निकाल लिए। बृजेश राय ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और पुराना पुल चौकी प्रभारी अनिल कुमार को दी। सूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने सिर्फ खानापूर्ति की और वापस चले गए। बताया कि उन्होंने उसी दिन सारनाथ पुलिस को लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस चोरों को पकड़ने के बजाय मामले को दबाने में जुटी है। दारोगा के छोटे भाई अश्विनी कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना को पांच दिन बीत चुके हैं। सारनाथ पुलिस को लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। दारोगा के छोटे भाई अश्विनी कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने न तो उनका मुकदमा दर्ज किया है और न ही उनके फोन उठा रही है। उन्होंने कॉलोनी में पुलिस गश्त न होने पर भी सवाल उठाया और कहा कि पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment