magbo system

Editor

MP में मंत्रिमंडल का विस्तार आज:

दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह; 25 से 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ
~~~
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार (25 दिसंबर) दोपहर साढ़े 3 बजे से होगा। CM डॉ. मोहन यादव ने 2 दिन तक दिल्ली में रहकर BJP के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद मंत्रियों के नाम फाइनल हुए।
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि आलाकमान ने मंत्रियों के सभी पदों पर नामों को हरी झंडी दे दी है। संभावना है कि पहले विस्तार में इनमें से 25 से 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में कितने और कौन-कौन से विधायक शामिल होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment