magbo system

Editor

रामगढ़ विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी सतीश उर्फ पिंटू यादव ने किया नामांकन, बोले – इस बार परिवर्तन की लड़ाई में जनता दे साथ

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रत्याशी सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव ने शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार रामगढ़ विधानसभा में परिवर्तन की लड़ाई में वे जनता के समर्थन से जीत हासिल करेंगे।

VK Finance

उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी माताओं, बहनों और अभिभावकों से आशीर्वाद चाहता हूं। 2024 का उपचुनाव कोई आम चुनाव नहीं था। उस समय एक तरफ जनता थी और दूसरी तरफ बिहार सरकार व केंद्र सरकार, फिर भी हम बहुत कम अंतर से हारे।”

सतीश यादव ने आगे कहा कि यह लड़ाई रामगढ़ के विकास, बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की सुविधाओं के लिए है। “मेरी लड़ाई रामगढ़ से भ्रष्टाचार मिटाने की लड़ाई है,” उन्होंने जोड़ा।

कैमूर जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होना है। अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन रामगढ़ विधानसभा में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीएसपी प्रत्याशी सतीश यादव ने की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment