वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में स्थित रामावतार बिल्ला गेस्ट हाउस में प्रेमी प्रेमिका रह रहे थे। प्रेमी ने 26 वर्षीय प्रेमिका को मारने नियत से हमला करने के बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गया। लखनऊ पहुंचने पर युवक ने भी लखनऊ में कहीं सुसाइड करने की कोशिश की और घटना की जानकारी सोनभद्र में रहने वाले अपने परिजनों को दी। लखनऊ पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लखनऊ पुलिस से सूचना मिलने पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची गेस्ट हाउस के दरवाजे को तुडवा तो भीतर युवती जिंदा हालत में पड़ी थी। युवती को पुलिस ने बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक और युवती गेस्ट हाउस में रहने के लिए दो दिन पहले आए थे। पुलिस गेस्ट हाउस संचालक को भी हिरासत में ले ली है। पुलिस की माने तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसकी हत्या करने की नीयत से गला कस के हमला कर दिया था। दोनों कि तीन-चार साल पहले से प्रेम चल रहा था इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि लंका प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी युवक ने ही पुलिस को दी।
लड़की अंजलि कुशवाह 19 वर्ष लड़का मनीष कुशवाहा 26 वर्ष सोनभद्र जनपद के दुद्धि टाउन एरिया के रहने वाले हैं दोनों। पुलिस की एक टीम लड़के को लेने गोमती नगर थाना लखनऊ गई है। मनीष और अंजलि की शादी भी आपस में तय हो गई थी। मनीष को शंका था कि अंजलि किसी और लड़के से बात करती है। सूत्रों की माने तो उसके मोबाइल में किसी लड़के का फोटो देखकर मनीष आग बबूला हो गया। अंजलि का गला कस के करने का प्रयास करने के बाद उसने टेबल लगाकर खुद भी जान देने की कोशिश किया लेकिन कामयाबी न मिलने पर दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गया। लखनऊ पहुंचने के बाद घटना की जानकारी आरोपी ने अपने परिजनों को फोन करके दी। आरोपी युवक के परिजनों ने ग्राम प्रधान की मदद से लंका पुलिस को तत्काल सूचना दी।पुलिस गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी क्योंकि गेस्ट हाउस संचालक पैसा कमाने के लिए संचालन कर रहा है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी उसे कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के पहुंचने के सूचना देने के बाद भी काफी देर से आया। लड़का दुधी में अपना दुकान चलाता था। अंजलि के पिता भी अपना कपड़े का दुकान इस मार्केट में चलते हैं।
