magbo system

Editor

खंड विकास अधिकारी ने घमहापुर गांव का किया निरीक्षण

पायी कमियां,सचिव व सफाई कर्मी को लगाया फटकार,दी चेतावनी

VK Finance

राजातालाब।आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के घमहापुर गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल तथा एडीओ पंचायत की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय तथा आरआरसी सेंटर के संचालन एवं साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आरआरसी सेंटर का संचालन न पाए जाने पर उपस्थित सचिव उषा यादव को चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि दो दिनों के अंदर आरआरसी का संचालन शत प्रतिशत रूप से शुरू हो जाए इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में साफ सफाई की स्थिति खराब पाई गयी जिसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मियों की टीम लगा करके गांव में साफ सफाई करते हुए कूड़े का निस्तारण किया जाए। साथ ही साथ ग्राम पंचायत में प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों का भी अवलोकन किया गया तथा जिन वोटरो को नोटिस जारी की गई है उन्हें अपने अभिलेख ससमय जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment