magbo system

Sanchita

बाबरी विध्वंस की बरसी पर दालमंडी में ब्लैक डे, बाजार पूरी तरह बंद

वाराणसी में 6 दिसंबर का दिन हर साल एक ही तस्वीर लेकर आता है। बाबरी विध्वंस की बरसी पर मुस्लिम समुदाय इस घटना का विरोध दर्ज कराते हुए ब्लैक डे मनाता है। शहर के कई इलाकों में इसका असर दिखता है, लेकिन दालमंडी इसका सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां सुबह से ही बाजार बंद रहता है और पूरे इलाके में सन्नाटा साफ नजर आता है। नई सड़क मोड़ से लेकर चौक मोड़ तक की सभी दुकानें ताला बंद मिलती हैं।

VK Finance

स्थानीय लोगों के अनुसार 1992 की घटना के बाद से ही यह इलाका हर वर्ष इस दिन शहादत दिवस के तौर पर विरोध जताता है। दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखकर बाबरी मस्जिद को याद करते हैं। किसी तरह का कारोबार नहीं होता। समुदाय के लोग इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।

दालमंडी के साथ रोहनिया, आदमपुर, बागड़िया, मदनपुरा और अन्य मुस्लिम आबादी वाले हिस्सों में भी इसी तरह के दृश्य दिखते हैं।

शहर के बाकी इलाकों में सामान्य गतिविधियां चलती रहती हैं, लेकिन मुस्लिम बहुल इलाकों में बंदी और शांत माहौल साफ दिखता है। हर साल की तरह इस बार भी दालमंडी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर ब्लैक डे मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment