magbo system

Editor

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का काशी दौरा

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी शनिवार को काशी का दौरा करेंगे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने जानकारी दी कि डॉ. त्रिवेदी दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे और सबसे पहले काशी विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

VK Finance

इसके बाद, डॉ. त्रिवेदी काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह संगोष्ठी भाजपा महानगर एवं जिला इकाई की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

डॉ. त्रिवेदी का वाराणसी दौरा संक्षिप्त रहेगा और वह शनिवार देर शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment