magbo system

Editor

भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी को आया हार्ट अटैक

मिल्कीपुर में भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी को शुक्रवार को प्रचार के दौरान हार्ट अटैक आ गया। वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता तुरंत उन्हें कुमारगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार के अनुसार- समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से त्यागी अब खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि राधेश्याम त्यागी मिल्कीपुर उपचुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह किसी और को टिकट दे दिया। इससे वे मानसिक तनाव में थे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment