जंगीगंज बाजार में अचानक चीख पुकार मच गई। महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे स्नानार्थियों से भरी बोलेरों की पिकअप से टक्कर हो गई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले स्नान करने गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना हो गई।
बताया जा रहा है कि आलोक कुमार (35) निवासी इसवापुर छपरा उनकी पत्नी संध्या सिंह (30) अपने बेटे पुत्र सुशांत उर्फ छोटू (6) और अपने परिचित अरविंद गुप्ता (31) पुत्र स्व राधेश्याम मूल निवासी रामगढ़ कैमूर भभुआ बिहार इनकी पत्नी सुनीता कुमारी (28) समेत दो अन्य लोगों के साथ तीन दिन पूर्व प्रयागराज महाकुम्भ में स्न्नान करने आए थे।
बीती देर रात वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो जैसे ही जंगीगंज पहुंची वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप विद्युत पोल से जा भिड़ा। इस दौरान जहां बोलेरो में सवार आलोक उनकी पत्नी संध्या गम्भीर घायल हुए। वही पुत्र सुशांत की मौत हो गई। शेष बोलेरो सवारों को मामूली चोट आई है।
सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया। जहां से आलोक और संध्या को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वही पिकअप पर बैठे बब्बू तेली (24) पुत्र बिरजू निवासी शिवपुरा, रामगया रोड विंध्याचल भी गम्भीर घायल हुए है। चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।