magbo system

Editor

अविरल गंगा – निर्मल गंगाजय माँ गंगे

अविरल गंगा – निर्मल गंगा
जय माँ गंगे

VK Finance

गंगा समग्र माँ गंगा और उनकी सहायक नदीयों तथा अन्य जल कुण्डों, स्त्रोतों को बचाने हेतु कार्यरत हैं, इसी क्रम में गंगा समग्र काशी विभाग की ओर से गंगा दर्शन – स्वच्छता प्रदर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत अस्सी घाट के नाविक बंधुओं को निशुल्क कूड़ादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम वाराणसी के नगर आयुक्त आईएएस श्री अक्षत वर्मा , विशिष्ट अतिथि गंगा समग्र के राष्ट्रीय गंगाश्रित आयाम प्रमुख श्री अमिताभ उपाध्याय, सारस्वत अतिथि प्रतिष्ठित व्यापारी श्री किशन जालान जी, जल पुलिस के प्रभारी मिथलेश यादव तथा गंगा समग्र काशी विभाग के संगठन मंत्री श्री शुभम जी उपस्थिति रहे | कार्यक्रम में उपस्थिति मुख्य अतिथि नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा जी ने नाविक बंधुओं को मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने हेतु नावों में कूडादान रखने तथा नाव में बैठने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं को गंगा जी में कूड़ा कचरा न फेकने हेतु जागरूक करने के लिए आह्वाहन किया | नगर आयुक्त श्री अक्षत जी ने गंगा समग्र द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए इस मुहिम की सराहना करते हुए, नगर निगम द्वारा हर संभव सहयोग करने की बात कही गई | विशिष्ट अतिथि श्री अमिताभ उपाध्याय जी के द्वारा गंगा जी पर आश्रित परिवारों से मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को बचाने के लिए आह्वाहन किया गया |
गंगा समग्र काशी विभाग के संगठन मंत्री श्री शुभम जी ने बताया कि गंगा समग्र वाराणसी के प्रमुख स्नान दान वालें सभी घाटों पर निशुल्क कूडादान का वितरण कार्यक्रम करेगा | जिससे माँ गंगा में कोई भी कूडा कचरा न डाले | हम आगामी वर्ष मे जनजागरण हेतु विद्यालयों में तथा घाटों पर विभिन्न प्रकार के जनजागरण कार्यक्रम करेंगे |
नाविक समाज के अध्यक्ष प्रमोद जी ने अपने नाविक समाज के बंधुओं को अपनी नावों में कूडादान रखने के लिए आह्वाहन किया, साथ ही उन्होंने संगठन के इस पहल की सराहना की |
इस कार्यक्रम में गंगा समग्र काशी दक्षिण के जिला संयोजक श्री श्रवण मिश्र, श्री चंद्रशेखर मिश्र जी,जिला सह संयोजक यश चतुर्वेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विरेंद्र गुप्त, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, श्लोक सिंह, रौनक तिवारी,नाविक समाज के अध्यक्ष श्री प्रमोद माझी, दीपक सहानी , अज्जू, प्रदीप जी, राजा,अंगद सहित तमाम स्थानीय बंधुओं की उपस्थिति रही |

खबर को शेयर करे

Leave a Comment