

वाराणसी के थाना चौबेपुर अंतर्गत छितौना ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता संजय सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, संजय सिंह पर लगभग 15 से 20 की संख्या में राजभर समाज के लोगों ने हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय सिंह को पांडेपुर स्थित दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
आज दिनभर अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। संजय सिंह को देखने पहुंचे प्रमुख लोगों में पूर्व ब्लाक प्रमुख (चिरईगांव) सुधीर सिंह पप्पू, क्षत्रिय महासभा के युवा संरक्षक मंगरु सिंह (जालूपुर), हरिशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (क्षत्रिय महासभा), भाजपा के रामप्रवेश दुबे और पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे।
सभी ने प्रशासन से मांग की है कि इस हमले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

