magbo system

Editor

सोशल मीडिया पर कम, सेहत पर ज्यादा ध्यान दें एथलीट: नीलू मिश्रा

शीर्षक-फिटनेस एथलीट की पूंजी
सोशल मीडिया पर कम, सेहत पर ज्यादा ध्यान दें एथलीट: नीलू मिश्रा

VK Finance

महामना महोत्सव के तहत जयनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में एक हजार विद्यार्थियों ने लगाई दौड़
वाराणसी। महामना मदनमोहन मालवीय की 163 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित पंद्रह दिवसीय महामना महोत्सव के तहत मंगलवार को रेवड़ी तालाब स्थित जयनारायण इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 200 और 400 मीटर वर्ग में एक हजार विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने कहा कि एथलीट को सोशल मीडिया पर कम सेहत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय ग्वालियर के पूर्व कुलपति प्रो दिलीप डेरेहा ने कहा कि सेहत एथलीट की पूंजी है। अध्यक्षता कर रहे डॉ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि कहा कि महामना महोत्सव के अंतर्गत 6 जनवरी तक जिले के 10 इंटर कॉलेजो में 10 प्रतियोगिताएं होंगी। बताया कि बृहस्पतिवार को लंका स्थित ग्लोरियस एकेडमी में शतरंज प्रतियोगिता होंगी। प्रतियोगिताओं के परिणाम आठ जनवरी को जारी किए जाएंगे। नौ जनवरी को स्वतंत्रता भवन बीएचयू में आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वागत कुलदीप नारायण ने किया। इस मौके पर शिवम पांडेय, पीयूष, हिमांशु, सोनाली शर्मा मौजूद रहीं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment