


रामनगर(वाराणसी)। अपने गृह नगर रामनगर पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्यपाल ने सबसे पहले उन्होंने किला रोड़ पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात वे गोलाघाट में भाजपा नेता जितेंद्र पाण्डेय उर्फ झुनझुन पांडेय के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र पाण्डेय के पिता विजय कांत पाण्डेय के निधन पर अपनी शोक संवेदना जताते हुए सरदार सुमन अर्पित किया इसके बाद शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उसके बाद वे – गंगा धर पूरम कालोनी(पंचवटी)गये वहां पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी बीनू के आवास पर पहुंचे और विगत 18 फरवरी को हुए उनकी मां के निधन पर शोक जताया। तत्पश्चात तपोवन स्थित श्री कालिदास शिक्षण संस्थान के परिसर में शरण सर के देखरेख में नगर के संभ्रात लोगों से मुलाकात की। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शाम को तपोवन स्थित थाने के बगल में कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही पूर्व पालिकाध्यक्ष सुश्री आशा गुप्ता के आवास पर पहुंच कर उनका कुशल क्षेम जाना। इसके पूर्व रामनगर पहुंचने पर असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में उनके साथ भाजपा महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता,नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रिती ,अशोक जायसवाल,अजय प्रताप सिंह,रितेश पाल , आशुतोष पांडेय, राजकुमार सिंह, शुभम सिंह,लल्लन सोनकर, अनिल सिंह, तपेश्वर चौधरी,डा आरके सिंह ,रितेश राय, राकेश गुप्ता राॅकी,दिनेश सिंह पौली,,गोविंद यादव, आदि लोग उपस्थित थे।देर शाम को सबसे मिलने के बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
