


उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होते हुए उत्तम प्रदेश की श्रेणी में आ चूका है: समाज कल्याण मंत्री

सड़कें गड्ढा मुक्त हुई हैं तथा नये एक्सप्रेस-वे का लगातर निर्माण हो रहा है: असीम अरुण
प्रदेश में कानून-व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है: असीम अरुण
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में धनराशि योगी सरकार ने 51000 को बढ़ाकर 1 अप्रैल से एक लाख किया गया है: समाज कल्याण मंत्री
मुख्य अतिथि द्वारा सूचना विभाग की प्रदर्शनी समेत सभी विभागीय स्टालों का अवलोकन किया गया
वाराणसी। वर्तमान प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर कटिंग मेमोरियल में आयोजित हो रहे कार्यक्रम आठ साल बेमिसाल में उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन में कहा गया की आठ साल की यात्रा को हम किस प्रकार सकारात्मक रूप में देखते हैं ये ज्यादे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किस प्रकार मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। लगातार सरकार भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रही है। उद्योग बढ़ाने हेतु लगातार कार्य हो रहे हैं। आज सडकें गड्ढा मुक्त की गयी हैं, नये एक्सप्रेसवे लगातार बन रहे हैं, जल्द ही उत्तर प्रदेश में कुल 21 एयरपोर्ट चालू हो जायेंगे। पुलिस लगातार बहादुरी से अपराधियों का सामना कर रही है। 222 अपराधी एनकाउंटर में मारे गये हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को चार वर्ष हो चुके हैं, जिसमें लगातार अच्छे कार्य हो रहे हैं। किसानों के लिये लगातार और अच्छे कार्य किये जा रहे हैं। खाद्यान्न हमारा 20% तक बढ़ चुका है। चीनी मिलों तथा गन्ना किसानों की समस्याओं का हल किया गया इसलिए आज चीनी मिलें लगातार लाभ में चल रही हैं। पुलिस भर्ती में महिलाओं को भी उचित स्थान मिला है जिससे बड़ी संख्या में बच्चियां पुलिस भर्ती में चयनित हुई हैं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में धनराशि योगी सरकार ने 51000 को बढ़ाकर 1 अप्रैल से एक लाख किया गया है। वाराणसी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बड़े स्तर पर विकास हुआ है। रोपवे भी उसमें से एक है। आज हम अभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचे हैं, अभी हमने एक मील का पत्थर हासिल किया है, अभी हमें बड़ी ऊचाईयों को छूना है। हम लगातार दृढ़संकल्प होकर कार्य करते रहेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि समेत सभी का स्वागत करते हुए कहा गया की आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है. पिछले आठ वर्षों में कानून व्यवस्था में अद्भुत कार्य हुआ है। प्रदेश का विकास केवल बुनियादी ढांचे में ही नहीं हुआ है बल्कि सभी क्षेत्रों में विकास की नयी गति मिली है। एयर, सड़क, जल सभी कनेक्टिविटी बेहतर हुई है आज आयुष्मान भारत से लोगों को उपचार के नये अवसर मिले हैं। उन्होंने प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना समेत किसानों को अनेक सुविधाएं मिली हैं। आज धार्मिक पर्यटन को भी गति मिली है जिससे लोगों को रोजगार मिला है। मिशन शक्ति से महिलाओं के अपराध कम हुए हैं. महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु कई योजनाएं लायी गयी हैं। रोजगार सृजन हेतु औद्योगिक क्षेत्र को बढावा दिया गया है जिसमें मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना समेत निवेश योजनाए शामिल हैं।
सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा गया की ये उत्सव का माहौल है, आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान अद्भुत विकास हुआ है। मुख्य अतिथि द्वारा सरकार से प्रभावित होकर अपने शानदार कैरियर से वीआरएस लेकर जनता की सेवा को चुना गया। उन्होंने 2014 से पहले की सरकारों तथा वर्तमान सरकार के विकास कार्यों को भी जनता के समक्ष गिनाया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, सड़क, पेयजल, उद्योग, लाइट, रोजगार, स्वच्छता, नौकरियां, छात्रवृत्ति, शादी-विवाह के क्षेत्र में हुए कार्यों को रखा। उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में उत्तर प्रदेश विकास में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए उत्तम प्रदेश की श्रेणी में आ चुका है।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेशों को वर्चुअल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वीडियो डाक्यूमेंट्री के माध्यम से आठ वर्ष के विकास को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा किसानों, युवाओं, बुनकरों, युवा उद्यमियों को प्रमाणपत्र तथा चेक देकर सम्मानित किया गया जिसके तहत पांच किसानों को सर्टिफिकेट, नयी चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पांच युवा उद्यमियों को टूलकिट एवं ऋण प्रमाणपत्र वितरित किया गया, स्वामी विवेकानंद योजना के तहत पांच बच्चों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। नवीन पेंशन सर्टिफिकेट वितरित किया गया तथा सफाई कर्मियों को भी सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम विकास योजना के तहत लाभान्वित बुनकरों को धनराशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया। निपुण विद्यालयों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा सूचना विभाग द्वारा लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए पंडाल में लगी सभी विभागीय प्रदर्शनियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रश्न-उत्तर भी किया गया।
समाज कल्याण मंत्री द्वारा वाराणसी में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा सीएसआर के अंतर्गत बनाए जा रहे 100 बेड की क्षमता वाले वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। गुणवत्ता को ध्यान में रखकर कार्य को करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्माणाधीन वृद्धाश्रम इस प्रकार विकसित किया जाएगा जहां पर वृद्धजनों के साथ-साथ निराश्रित बच्चे एवं महिलाएं भी रहेंगे जिससे एक जीवंत, पारिवारिक वातारण बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, जिलाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त डॉ एस. चिनप्पा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।