magbo system

Editor

हादसों का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फिर एक हादसा,लखनऊ से जौनपुर जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

सुल्तानपुर।खबर सुल्तानपुर से हैं जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लगभग हर दिन हादसा हो रहा हैं।लखनऊ से जौनपुर की ओर जा रही कार सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बैठी कुछ महिला यात्री मामूली रूप से घायल हो गईं।

VK Finance

बताते चले कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर राजधानी लखनऊ से लौटते समय सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश करते कार का टायर फट गया ।।घबराए ड्राइवर ने अचानक से हैंडब्रेक लगा दिया जिससे गाड़ी पलट गई,गाड़ी में बैठीं घायल महिला यात्री रुचि ,रूबि ,सँगीता देबी ,सबिता देवी जौनपुर घायल हो गईं।पता चला है कि कार जब एल एच एस 119/500 पर पहुँची तो गाडी का अगला टायर फट गया। तभी रूचि ने घबडाकर हैडब्रेक लगा दिया जिससे गाडी पलट गयी। रूचि को गम्भीर व अन्य लोगो को साधारण चोट आ गयी।घटना की सूचना पर सुरक्षा अधिकारी गश्ती दल ने मौके पर पहुँच कर सभी लोगो को सीएचसी कूरेभार ईगल एम्बुलेंस से रवाना किया। मौके पर कुमारगँज व हलियापुर की पी आरवी 112 भी आयी। घायलो के साथ उनका सामान भी रखवा दिया गया। कार्य दायी सस्था की मदद से क्षतिग्रस्त गाडी को कूरेभार टोल पर भेजा गया।पुलिस टीम ने घटना की सूचना घायलो के परिवारीजन को दे दिया है।और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करवा दिया है !

सुल्तानपुर से सन्तोष पाण्डेय की रिपोर्ट!

खबर को शेयर करे

Leave a Comment