magbo system

Editor

वाराणसी में बारिश के साथ ओले का भी अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

वाराणसी। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों का मौसम बदल कर रख दिया है। पश्चिमी विक्षोभ लगातार बारिश करा रहा है। यूपी में लगातार तीसरे दिन IMD ने बारिश का फोरकास्ट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

VK Finance

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर ओला गिरने से किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। मौसम विभाग ने वाराणसी मंडल के चार जनपदों समेत 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों को चेतावनी जारी कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे बनारस में आसमान में काले बादल छाए नजर आए। जिससे ठंड कड़ाके की पड़ रही है। वहीं हवा का रूख भी तेज है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यूपी के कई जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। शीतलहर लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर रही है। उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ी है और इसके साथ ही कई जगह पर ओला पढ़ने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे में वाराणसी मंडल में दिन का तापमान सामान्य रहा। दोपहर में हल्की खिली धूप में लोगों को थोड़ी बहुत राहत दी। हालांकि रात के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री रहेगा। यहां गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment