magbo system

Editor

शराबियों ने मुर्गा व्यवसायी को पीट कर किया घायल

वाराणासी जिले के जंसा थाना क्षेत्र स्थानीय बाजार में संचालित माडल शॉप शराब की दुकान में दोपहर बाद बैठकर शराब पी रहे शराबियों को जब सुरूर चढ़ा तो मॉडल साप के बगल में मुर्गा बेच रहे युवक की जबरदस्त पिटाई कर दिए व्यवसायी की सूचना पर पहुंची पुलिस शराबियों को पकड़कर थाने ले गई जहां पुलिस अब आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

VK Finance

बताया जाता है कि फैजान निवासी लोहता कई वर्षों से उक्त शराब ठेके के बगल में ही मुर्गा बेचने का कार्य करता है घटना के समय उक्त व्यापारी टेंपो से मुर्गा उतार रहा था,मुर्गों के फड़फड़ाहट की वजह से उनका पंख उड़ रहा था जिस बात से शराब पीने वाले युवक नाराज हो गए और बिना कुछ कहे पिटाई कर दिए।वही पीड़ित जंसा थाने पहुँच उक्त आरोपियों की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गई।वही घायल युवक को इलाज के लिए चिकित्सक जिला अस्पताल रिफर कर दिए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment