magbo system

Editor

ममता सरकार का पुतला फुक कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर इकाई के द्वारा सुभाष चौराहे पर नगर मंत्री ऋषभ राज यादव के नेतृत्व में ममता सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया ।

VK Finance

पूर्व तहसील ससंयोजक शिखर सोनी ने कहा की हम सभी को ज्ञात है कि, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है।
पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है।

विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है।

इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व ममता सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया इस दौरान अनिकेत सिंह, अनमोल सेठ, रजत भाटिया, श्याम गिरी,नील प्रताप सिंह, अविनाश चौगले, रक्षित राज, विशाल वर्मा, विशाल सिंह, संतोष मिश्रा, सुजल गोंड, अभय चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र

खबर को शेयर करे

Leave a Comment