लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान अजय राय बेहोश

खबर को शेयर करे

लखनऊ में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बेहोश हो गए। वह बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें विधानसभा तक जाने से रोकने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। तनावपूर्ण माहौल में अजय राय को चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बल प्रयोग किया, जबकि पुलिस ने आरोप खारिज करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। अजय राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

इसे भी पढ़े -  जनहित के मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री