magbo system

Editor

‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस कर्मियों को किया गया संबोधित

वाराणसी – पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन्स में “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर “पुलिस ध्वज” फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया । उक्त अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया । उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 23.11.1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment