magbo system

Editor

सारनाथ क्षेत्र में अपर पुलिस आयुक्त ने किया पैदल गश्त, बढ़ाई सुरक्षा चौकसी

सारनाथ थाना क्षेत्र के पहाड़िया चौराहा से लेकर बेनीपुर पोखरा तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने पैदल गश्त की। उनके साथ एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह गश्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से की गई।

VK Finance

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया। बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

अपर पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और नियमित गश्त जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस पैदल गश्त अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और अधिक मजबूत हुआ है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment