magbo system

Editor

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगी आग, जलकर राख

लखनऊ-प्रयागराज एनएच हाईवे पर गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। लालगंज मंडी समिति में तैनात इंस्पेक्टर इंतफाक अहमद की कार में अचानक आग लग गई। यह घटना बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड पर प्रधान ढाबा के निकट हुई, जब कार में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा।

VK Finance

इंस्पेक्टर अहमद ने तुरंत कार को रोककर बाहर आ गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पानी डालते ही कार में जोरदार आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment