घर के दरवाजे पर युवक को गोलियों से भूना

खबर को शेयर करे

हत्या की वारदात से गांव में सनसनी
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव तलिकापुर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे युवक राजवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के घर के दरवाजे पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हमलावरों का पता नहीं चल सका है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हमलावरों की तलाश में चार पुलिस टीम लगाई गईं हैं। राजवीर (38) मूलरूप से बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी का रहने वाला था। पिछले पांच साल से वह अपनी पत्नी सोनी के मामा वीरपाल के परौर थाना क्षेत्र के गांव तलिकापुर में रह रहा था। उसने अपना अलग मकान भी बनवा लिया था। वह पटके पर खेत लेकर खेती किसानी करता था। 16 फरवरी को वह बदायूं गया था। रात करीब 11 बजे राजवीर वापस आया और दरवाजे पर पत्नी को आवाज दी। पत्नी अंदर से निकलकर बाहर आ रही थी, तभी गोली चलने की आवाज आई। सोनी भागकर बाहर आई तो घायल पति राजवीर छटपटा रहा था। गोली चलने की आवाज और सोनी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल राजवीर को लेकर कलान पीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजवीर के सिर और पेट में गोलियां लगी हैं। राजवीर के दो भाई सुखवीर, रामवीर और दो बहनें प्रीति और वीना हैं। सुखवीर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजवीर के दो बेटे चार वर्षीय देवांश और तीन वर्षीय सूर्यांश हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हत्यारों की तलाश में चार टीमें बनाई गईं हैं। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  18 दिनों से लापता लेखपाल का कंकाल बरामद, इलाके में सनसनी
Shiv murti
Shiv murti