magbo system

Sanchita

चार वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा: काशी विश्वनाथ धाम में भव्य वैदिक अनुष्ठान

आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को श्री काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण की चतुर्थ वर्षगांठ के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए धाम के डिप्टी कलेक्टर श्री शंभु शरण जी ने जयादि मंत्र एवं अप्रतिरथ मंत्र द्वारा विशेष हवन–पूजन संपन्न किया। यह हवन–पूजन 11 वैदिक शास्त्रियों की सान्निध्य में विधिवत वैदिक रीति से किया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन मंत्रों का प्रयोग देवताओं द्वारा असुरों पर विजय प्राप्त करने हेतु किया गया था। इसी भावना के साथ धाम की उन्नति, लोक कल्याण तथा राष्ट्र की मंगल कामना हेतु यह अनुष्ठान संपन्न हुआ।

VK Finance

मंदिर न्यास द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण के चार सफल वर्षों की आध्यात्मिक उपलब्धियों और सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रतीक रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment