मोहनिया आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मोहनिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रत्ना प्रदर्शनी ने की मोहनिया एसडीएम प्रदीप कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि ईद के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर पंचायत को निर्देश दिया कि ईदगाह सहित शहर के सभी प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई समय से की जाए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मस्जिद व ईदगाह जहां नमाज पढ़ेंगे वहां पर पुलिस और मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे उन्होंने यह किया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी चर्चा की गई, ताकि नमाज के समय लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो बैठक में ट्रैफिक प्रभारी विष्णु देव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, थाना प्रभारी आलोक कुमार सहित मोहनिया व कुदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बाइट रत्ना प्रियदर्शनी