रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के देल्हना निवासी आशीष चौहान के घर से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने अपनी आलमारी खोली तो उसमें रखे कीमती जेवरात गायब मिले।चोरी हुए सामान में एक मंगलसूत्र, एक नथिया, एक जोड़ी पायल, एक छाड़ और एक करधनी शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।आशीष चौहान के अनुसार, उनके घर पर उनका भांजा अमन पढ़ाई करता है और उसका एक मित्र अक्सर घर आता-जाता था। उन्हें संदेह है कि उसी युवक ने मौका पाकर आलमारी से जेवरात चोरी कर लिए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
