लोहता : थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव रेलवे लाइन पार आइस फैक्ट्री में शटर लगाने के दौरान वेल्डिंग मिस्त्री करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता हैं कि पंकज प्रजापति 30 वर्ष कल शाम को 5 बजे के बाद घर से पूजा आइस फैक्ट्री में शटर लगा रहे थे कि वहां लटके किसी तार की चपेट में आ गए जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। आइस फैक्ट्री के मालिक ने घायल पंकज को शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकिशुन प्रजापति ने आरोप लगाया कि ऋषि यादव ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों नहीं दिया और आइस फैक्ट्री के मालिक लापरवाही पर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया जिसमें पुलिस ने ऋषि यादव के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भज दिया। मृतक वेल्डिंग का कार्य करता था ,मृतक की डिंपल प्रजापति, व दो बेटों का दिव्यांश 8 वर्ष यश 4 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। वही इस मामले में खबर दिए जाने तक पूजा आइस फैक्ट्री के मालिक व मृतक के परिजनों के बीच आर्थिक मदत व सुलह समझौते की बात चल रही है।
