magbo system

Editor

होली मिलन और दावत ए इफ्तार के संग सजा सौहार्द का रंग, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

फूलो की पंखुड़ियों से खेली होली,एक दूसरे को गले लगाकर दी होली व रोजा इफ्तार की बधाई

VK Finance

राजातालाब। आराजी लाइन विकास खंड सभागार में मंगलवार को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। दिन में फूलों की होली और फागोत्सव की रंगत बिखरी तो शाम होते-होते रोज़ेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित होली मिलन समारोह और दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। एक ही मंच पर फागुन के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं और अज़ान की आवाज के साथ रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल पेश की।कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल व प्रतिनिधि समाज सेवी डा. महेंद्र सिंह पटेल ने सभी लोगो का आभार प्रकट कर स्वागत करते हुए फूलों व गुलाब की पंखुड़ियों से जमकर होली खेली और एक दूसरे को गले लगाकर होली व रोजा इफ्तार की हार्दिक बधाई दी।लोकगीत कलाकारों ने फगुआ गीतों से सराबोर कर दिया।जिसके दौरान लोगो ने भांग ,ठंढई व गुझियों का लुप्त उठाया।
कार्यक्रम के पूर्व में क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ,संजीव सिंह, जगनारायण पटेल, डॉ नरेंद्र पटेल, राजकुमार वर्मा ,राम सिंह वर्मा, अनीता पटेल, डॉ उमेश पटेल, फूलचंद पटेल, बसंत लाल मौर्य, दिनेश यादव,
मुकेश पटेल ,मनोज वर्मा, जय श्री यादव, राजकुमार पटेल प्रधान, पिंटू सिंह, चंद्रजीत यादव,आलोक पांडेय, नीरज पांडेय,शिवपूजन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment